खकनार: शाहपुर में शराब दुकान में बढ़ी क़ीमतों पर शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल, CM के भाई का शराब ठेका होने की कही गई बात
बुरहानपुर जिले के शाहपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई के शराब ठेके की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्राहक शराब खरीदते समय दुकान पर मौजूद शख्स से दाम को लेकर बहस कर रहा है। ग्राहक का आरोप है कि एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है।