खंडवा नगर: जंगल पर कब्जे की साजिश: चौकीदारों को पीटने वाले 3 आरोपी जिला बदर, 6 पड़ोसी जिलों में भी प्रवेश निषेध
खंडवा में जंगल भूमि पर कब्जे की कोशिश के दौरान चौकीदारों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों को जिला बदर कर दिया गया है। साथ ही उन्हें छह पड़ोसी जिलों में भी प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लगातार आपराधिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बनने पर यह कार्रवाई की गई।