धौलपुर: जगन गुर्जर हत्याकांड: परिजन और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीबीआई जांच की मांग की
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात पूर्व डकैत जगन गुर्जर की हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को उसके परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जगन गुर्जर की हत्या को सुनियोजित साजिश बताते हुए इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग की। ज्