गुलाबगंज: 24 अप्रैल से गुलाबगंज में शिव शक्ति रुद्राभिषेक की तैयारियां तेज, आयोजन से जुड़ी जानकारी दी गई
सोमवार शाम 6 बजे आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल से गुलाबगंज में शिव शक्ति रूद्र महाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए बेतवा नदी के बर्रीघाट से कलश यात्रा का आयोजन होगा बताया गया कि इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान देशभर से संतों का यहां आयोजन होगा दिन के समय श्रीमद् भागवत कथा, रात में रासलीला और रामलीला का आयोजन होगा सातो दिन भंडार होगा।