करौली: एफआरटी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
करौली में विद्युत विभाग के अंतर्गत ठेका पद्धति पर कार्यरत एफआरटी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार दोपहर 3:00 बजे सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, एरियर भुगतान, सुरक्षा उपकरण, दुर्घटना बीमा, पीएफ और ईएसआई में सुधार आदि मांग की है।