करौली: पूर्व मंत्री गोलमा देवी और विधायक राजेंद्र मीना ने नाहर सिंह बाबा से लेकर हरिपुरा तक सीसी सड़क मार्ग का किया शिलान्यास
टोडाभीम नाहर सिंह बाबा से बीच का पुरा होते हुए हरिपुरा तक बनने वाले सीसी सड़क मार्ग का महवा विधायक राजेंद्र मीना और पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे शिलान्यास किया।गोलमा देवी ने कहा बाबा जो कहता है वो करता है।उन्होंने स्वयं को अनपढ़ बताते हुए कहा कि पहले कोई पढ़ता नहीं था, लेकिन अब लड़कियों को पढ़ाना चाहिए ताकि वे आगे बढ़ सकें।