करौली: विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने शहर में लगाया जनता दरबार, समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण
करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने शहर स्थित निजावास पर जनता दरबार लगाया। विधायक के निजी प्रवक्ता विनोद मीना ने बताया कि मंगलवार शाम 4:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के गांवों से लोग बिजली पानी सड़क की समस्याओं को लेकर विधायक के पास पहुंचे।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समाधान करवाया।