करौली: बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर मनाया गया आंगनबाड़ी सम्मान दिवस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए उपहार
टोडाभीम बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका मीना द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व किए गए राज्यस्तरीय कार्यक्रम आंगनबाड़ी सम्मान दिवस का आयोजन ब्लॉक स्तर पर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे किया गया।गजानंद शर्मा जिला प्रवक्ता, नमोनारायण मीना मेंहदीपुर बालाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष, अमित पारीक व शिब्बू मीना जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं समस्त कार्यालय कार्मिक आदि मौजूद रहे।