करौली: SP के निर्देश पर शहर और जिले के कॉलेज स्कूलों में पुलिस ने साइबर क्राइम की दी जानकारियां
करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिले भर में साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर सुरक्षा के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।एसपी के निर्देशन में बुधवार दोपहर 3:00 बजे शहर साथ जिले में थानेवार पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर छात्र - छात्राओं को साइबर अपराधों के तहत ठगी के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी