खलीलाबाद: कोनी गांव में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने डीएम को सौंपा पत्र
खलीलाबाद विकासखंड के कोनी गांव में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि पैक्स गंगा देवरिया समिति के तहत दो वर्षों से खरीद केंद्र बंद है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर जाना पड़ रहा है और उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।