बिशुनपुरा: बकरीद पर बिशुनपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना परिसर से शुरू होकर अहमर,