चक्रधरपुर: डीसी ने कुदलीबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र और चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के पेवर्स ब्लॉक कार्य का निरीक्षण किया
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को चक्रधरपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण कियाl इस दौरान उन्होंने कुदलीबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन के लिए संचालित प्रक्रिया का जायजा लियाl उपायुक्त ने आधार नामांकन की व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेजों की जांच कीl