मेरठ: 22 सालों से फरार 50,000 का इनामी गैंगस्टर मेरठ में स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था गैंगस्टर
Meerut, Meerut | Apr 11, 2026 मेरठ की स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है पिछले 22 सालों से फरार चल रहे ₹50000 के इनामी बिल्लू उर्फ तिलकराम को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया शनिवार को मेरठ पुलिस लाइन में एसपी क्राइम द्वारा इस मामले में खुलासा किया गया बताया गया की बिल्लू उर्फ तिलक राम पहचान और नाम बदलकर बिजनौर में पुलिस से छुपा हुआ था