अशोक नगर: धुर्रा गांव के पास ब्रेकर पर उछलकर गिरी बाइक, महिला घायल; ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के धुर्रा गांव के पास चलती बाइक से उछलकर गिर जाने से एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रुसल्ला गांव निवासी लीला पति मेहरबान जाटव उम्र 45 वर्ष शुक्रवार को शाम 6:00 बजे पति के साथ अशोकनगर से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान धुर्रा गांव के पास चलती बाइक से ब्रेकर पर महिला उछलकर नीचे गिर गई। महिला के सिर एवं चेहरे पर चोटें आईं हैं।