महसी: सावन के पहले सोमवार से पहले CO ने बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था का निरीक्षण किया
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत स्थिति बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भारी भीड़ होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए मंदिर परिसर का CO पवन कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया।