टनकुप्पा: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई भट्टियां ध्वस्त
गया जिले के टनकुप्पा एवं बेलागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही अवैध कारोबार में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए।