बीकानेर: सर्किट हाउस के पास पाइपलाइन फटी, व्यर्थ बहा हजारों लीटर पानी
बीकानेर में सर्किट हाउस के पास पाइपलाइन फटने से क्षेत्र जलमग्न हो गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्किट हाउस के मुख्य द्वार के आसपास पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। एक ओर नहरबंदी के कारण पानी की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। स्थान