पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज ₹1400, लहसुन ₹11500 बिकी, भावों में तेजी की संभावना
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज 1400 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 11500 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने गुरुवार को शाम 4 बजे यह जानकारी दी। मंडी में प्याज और लहसुन की आवक अच्छी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में इन दोनों कृषि उत्पादों के भावों में तेजी आने की संभावना है।