अशोक नगर: बायवेनी गांव में घर में सो रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के बायवेनी गांव में एक व्यक्ति को घर में सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय गोविंद लोधी शनिवार सुबह करीब 3 बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उनकी कमर में काट लिया। सांप के जहर का असर बढ़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।