नगरी: गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Nagri, Dhamtari | Jun 11, 2026 मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना पुलिस ने कार से गांजा तस्करी कर रहे तीन लोगों को ग्राम सांकरा गहना सियार मोड़ के पास पकड़ा था। जिसमें आरोपियों के पास से 18 किलो 626 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ था। जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपए है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के रहने वाले प्रवीण रविंद्र दुबे, पलाश गजभिए और सोनू प्रवीण खैरकार को पकड़े थे।