गोमिया: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गोमिया के केमिस्टों की हड़ताल, पूरे दिन दवा दुकानें रहीं बंद
Gumia, Bokaro | May 20, 2026 गोमिया में All India Organisation of Chemists and Druggists के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार साढ़े बारह बजे बोकारो जिले के गोमिया में भी दवा दुकानदारों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के समर्थन में गोमिया क्षेत्र के सभी केमिस्टों ने अपनी-अपनी दवा दुकानें बंद रखीं और विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।