बहराइच: बहराइच सुफीपुरा वार्ड में जलभराव से परेशान लोगों ने सांसद से की जलभराव की समस्या के समाधान की मांग #jansamsya
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुफीपुरा वार्ड में जल भराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का समाधान किए जाने की मांग सांसद से की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी शिकायत की है। लोगों का कहना है कि घरों में नाली, नाले का पानी भरा हुआ है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।