बिहार: बडीहा गांव में बिजली के करंट से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2024 नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडिहा गांव के खेत मे बिजली का करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बडीहा गांव निवासी स्व बढ़ो मांझी के पुत्र धुरी मांझी है । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है। मृतक के पुत्र ने बताया खेत की ओर गये थे उसी दौरान बिजली तार की चपेट में आ गए जिससे मौत हो गई।