बिहार: बकरीद को लेकर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में हरदेव भवन के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2024 बकरीद के मौके पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को हरदेव भवन के सभागार में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इस मौके पर अपर समाहर्ता मंजीत कुमार ने कहा किया कि कुर्बानी अवशेष को सुरक्षित रूप से निष्पादित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।