मानिकपुर: जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, बहिलपुरवा पुलिस ने तीन आरोपियों पर की कार्रवाई की
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के अतरी चंद्रामारा गांव में रविवार दोपहर 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोशन, सुनील और राममिलन के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। विवाद जमीन के मुकदमे को वापस लेने के दबाव को लेकर हुआ था।