अशोक नगर: बरखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक 35 वर्षीय युवक घायल,हालत नाजुक जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बरखेड़ी निवासी बब्लू पुत्र अशोक अहिरवार उम्र 35 वर्ष गुरुवार की रात मारुप गांव से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बरखेड़ी के पास ही उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।