मखदुमपुर: मखदुमपुर में छापेमारी, वारंटी और शराबियों सहित 14 गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान में 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें चार वारंटी तहबल बिगहा व मखदुमपुर डीह से, एक मारपीट आरोपी सहोडाचक से पकड़ा गया। वहीं नौ लोग शराब के नशे में सामोचक दलित टोला व मखदुमपुर डीह से गिरफ्तार हुए। सभी को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेजा गया। जबकि आगे की प्रक्रिया शनिवार रात्रि करीब 9 बजे तक जारी रही।