शिवपुरी नगर: मौसम का बदला मिजाज: दिनभर लू के थपेड़े, शाम को झमाझम बारिश; शिवपुरी में इंद्रधनुष ने बिखेरे रंग
शिवपुरी शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तपिश और उमस के बाद शाम करीब 6 बजे आसमान में काले बादल छा गए और धूलभरी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।