शामली: बगैर नंबर प्लेट के शामली जिले की सड़कों पर दौड़ रहे खनिज वाहनों का वीडियो वायरल, डीएम से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में बगैर नंबर प्लेट के अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे खनिज वाहनों की वीडियो वायरल हुई है। कुछ लोगों ने इस संबंध में DM शामली समेत प्रदेश के आलाधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की भी मांग की है। बगैर नंबर प्लेट के खनिज ले जाने वाले वाहनों द्वारा राजस्व में घपले की शिकायतें भी सामने आती रहती है।