शामली: थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना शिविर का उद्घाटन किया
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब 6 बजे सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के साथ—साथ उनके कार्ड भी बनाए गए।