शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत 1 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में एसपी रामसेवक गौतम के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शामली कोतवाली थाना पुलिस ने गांव घिस्सूगढ थाना कैराना निवासी वारंटी अभियुक्त काला पुत्र सुखबीरा को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।