शामली: थानाभवन थाना पुलिस ने हरड फतेहपुर में जानलेवा हमले के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे थानाभवन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक गत 23 अप्रैल को क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर निवासी ओमप्रकाश ने जानलेवा हमला करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में वांछित चल रहे अभियुक्त के रूप में हरड फतेहपुर निवासी रोशन को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।