शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया, नकदी व ताश की गड्डी बरामद
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब 5 बजे थाना आदर्श मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गांव बधेव निवासी दीपक व गांव लांक निवासी विशेष को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 500 रूपए की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।