मंझनपुर: महेवाघाट व पश्चिम शरीरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार चालान भेजा न्यायालय
कौशांबी जिले के एसपी के निर्देश पर महेवाघाट पुलिस व पश्चिम शरीरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आबकारी अधिनियम व विद्युत अधिनियम के दो वारंटी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।