लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Baraut, Bagpat | Jul 20, 2026