गोरखपुर: गोरखपुर में 'चढ़ावा चोर गद्दी छोड़' के नारे, कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा, बोले- बड़े साजिशकर्ताओं पर FIR हो
कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर में निकाली राम मंदिर चढ़ावा चोरी सद्बुद्धि यात्रा,यह यात्रा टाउन हॉल से निकल का गोलघर काली मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चढ़ावा चोर,गद्दी छोड़ के नारे लगाएं।उनका कहना है कि चंदा चोरी मामले में अभी तक छोटे- छोटे लोगों पर कारवाई की जा रही है।जो मुख्य आरोपी हैं उनको बाहर नहीं लाया जा रहा है।और उनको बचाया जा रहा है।