बटियागढ़: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बटियागढ़ में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए
अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बटियागढ़ में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गए..नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद गाजेबाजे के साथ श्री रामचन्द्र जी प्रतिमा को एक वाहन में झांकी के साथ भजन मंडलियों के साथ मुख्य मार्गो से निकाला गया.प्रभातफेरी मंडलियों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया .