बटियागढ़: बरतलाई गांव में तीन विशालकाय अजगर सांप निकले, दो को रेस्क्यू किया गया, एक भाग गया
बटियागढ़ ब्लॉक के बरतलाई गांव में एक किसान के घर मे एक साथ तीन अजगर सांपो के दिखाई देने से दशहत का माहौल बन गया,किसान मोहन पटेल ने अजगर सांपो की सूचना वन विभाग हटा को दी,जिसके बाद मड़ियादो से सर्पमित्र नवीन खान को टीम सहित मौके पर बुलाया गया,सर्पमित्र ने अजगर सांपो को पकड़ने से रेस्क्यू शुरु किया करीब 1 से डेढ़ घँटे की मशक्कत केबाद 2 सांपो को पकड़ने मे सफलता मिली