बटियागढ़: टिकरिया गांव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव हटा सिविल अस्पताल भेजा गया
बटियागढ़ ब्लाक के टिकरिया गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार जित्तू पायक उम्र 28 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पँहुची. पँचनामा कार्यवाही के बाद शव पी एम हेतु सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया,