बटियागढ़: सादपुर के गणेश मंदिर में मेला और धार्मिक कार्यक्रम जारी, रजपुरा थाना पुलिस ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
बटियागढ़ ब्लॉक के सादपुर गांव के प्राचीन गणेश मंदिर में मेला और श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं, आयोजनो में शामिल होने के लिए सादपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग और श्रद्धालु पँहुच रहे हैं, मेले और धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से आज रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघन दुबे ने पुलिस के साथ यंहा जायजा लिया