शाहगंज: ग्रामसभा पट्टी नरेंद्रपुर में अग्निकांड पीड़ित परिवार से विधायक ने की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
खुटहन क्षेत्र के ग्रामसभा पट्टी नरेंद्रपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और परिवार का हालचाल जाना। विधायक श्री शोभनाथ प्रजापति के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आग से हुए नुकसान की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया