अथमलगोला: अथमलगोला में 21 बिजली के पोल से तार चोरी, विभाग को ढाई लाख का नुकसान
अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव में बिजली तार चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने 21 पोल से बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए,जिससे विभाग को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद कनीय विद्युत अभियंता रामाकांत कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जांच में 9 पोल से 11 हजार वोल्ट और 12 पोल से एलटी लाइन के तार गायब मिले। SBPDCL को 2.49 लाख रुप