सासनी: कस्बा सासनी में कोतवाली के सामने बने उप डाकघर की छत काटकर अज्ञात चोरों ने जरूरी दस्तावेज किए चोरी
Sasni, Hathras | Aug 3, 2024 कस्बा सासनी के कोतवाली के सामने बने उप डाकघर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। कोतवाली के सामने बने उप डाकघर की छत काटकर अज्ञात चोरों ने कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर बारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्ट मास्टर ने बताया डाकघर में 5 महीने के भीतर दूसरी बार अज्ञात चोरों बारदात को अंजाम दिया है।