चित्रकूट से इस वक्त की अच्छी खबर सामने आई है।
कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी दो युवकों का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
दोनों युवकों के चयन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले में भी खुशी और उत्साह का माहौल है।
शास्त्री नगर के सभासद शंकर यादव ने रविवार सुबह करीब 11 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले के निवासी आदित्य सिंह और शुभम द्विवेदी का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
बताया गया है कि 28 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दोनों चयनित युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
युवकों की इस सफलता पर परिजनों और मोहल्लेवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।