बारुन: EO विमल कुमार हत्याकांड का खुलासा, चालक गिरफ्तार, लोहे की रॉड से वार कर की गई थी हत्या
रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, यानी ईओ विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, बारुण थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक अधिकारी के चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक रोहतास जिले के कौआ खोच गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।