फारबिसगंज: फारबिसगंज में जाम में फंसे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी,जाम की समस्याओं से आमजन परेशान.
फारबिसगंज के राममनोहर लोहिया अस्पताल रोड में जाम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को भी परेशानियां झेलनी पड़ी. लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न रहने से लोगों के साथ साथ अधिकारियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ती है. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की स्थापना की मांग तेज होने लगी है.