फारबिसगंज: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा- सीता धार जलग्रहण क्षेत्रों की होगी साफ-सफाई
फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा सीता धार जलग्रहण क्षेत्रों की साफ-सफाई होगी. उन्होंने कहा बाढ़ की संभावित खतरों को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा सभी जगहों पर पानी निकासी बेहतर हो इस को लेकर जलकुंभी हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा.