चूरू: एनएच 52 ऊंटवालिया चौराहा पर बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, हादसे में पंचायत समिति सदस्य सहित 2 लोग घायल
Churu, Churu | Apr 14, 2025 चूरू के नेशनल हाईवे 52 ऊंटवालिया चौराहा पर एक बोलेरो ने कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पलटी खा गई। हादसे में कार सवार पंचायत समिति सदस्य सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। कार में 5 लोग सवार थे जो राजगढ़ के कांजण गांव में रिश्तेदारी मे गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।