चूरू: दूधवाखारा रेलवे स्टेशन के पास 26 इंच लंबे चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Apr 14, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दूधवाखारा रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को 26 इंच लंबे धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने सोमवार शाम 5 बजे करीब बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर नाकाबंदी कर गश्त की जा रही थी।