अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कराईकेला पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस बल ने जरजट्टा के जंगली इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया ।